रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा में युवा मित्र मंडल द्वारा सनशाइन सभागार में चाईबासा के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास टिबड़ेवाल ने की. युवा मित्र मंडल के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नितिन प्रकाश सरल, सुलभ एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी हैं. समाज सेवा उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है, और यही कारण है कि जनता ने उन्हें नगर परिषद जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए निर्वाचित किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और अब तक किए गए सामाजिक कार्यों का लाभ पूरे चाईबासा समाज को मिलेगा. साथ ही मित्र मंडल परिवार की ओर से चाईबासा की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी गईं. (नीचे भी पढ़ें)

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नितिन प्रकाश ने कहा कि वे इस सम्मान के लिए युवा मित्र मंडल के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि चाईबासा की जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुसज्जित बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है. इसके लिए सभी नागरिकों का सहयोग और सुझाव आवश्यक है. उन्होंने अपील की कि समय-समय पर लोग अपने सुझाव साझा करें ताकि क्षेत्र के विकास में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके. कार्यक्रम का संचालन चीतेश अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर अंकुर जिंदल, श्रवण पाड़िया, रूपेश कुमार, विवेक दोदराजका, किशन खिरवाल, विकास अग्रवाल, पंकज विजयवर्गीय, अनुज प्रसाद, सुभाष पोद्दार, गोविंद मोहता, मोनू गुप्ता, विष्णु भूत, दिलीप साव, अजय चेजारा एवं कपिल गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.


















