रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पांच साल पर होने वाला चुनाव के लिए मतदान अंतिम ररण में है. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. राज्य के 37 जिला और अनुमंडलीय बार एसोसिएशन में मतदान की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए 75 मतदान केंद्र बनाये गये है. कुल 33 पदों के लिए मतदाता मतदान कर रहे है. 37 बार एसोसिएशन में 75 बूथ बनाये गये है. झारखंड हाईकोर्ट से लेकर जमशेदपुर कोर्ट समेत तमाम स्थानों पर वोटिंग की गयी है. काउंसिल का यह चुनाव में 100 उम्मीदवार मैदान में है. इसमें 75 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी शामिल है. काउंसिल के 25 सस्य पदों में 23 पर चुनाव हो रहा है, जिसमें 18 पुरुष और पांच महिला सदस्यों का चुनाव के लिए मतदान के जरिये हो रहा है, जिसमें 25001 अधिवक्ता मतदाता के तौर पर मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. महिला सदस्य के दो पद पर मनोनयन होगा. (नीचे भी पढे़ं)
पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए स्टेट बार काउंसिल की सात सीटें आरक्षित की गयी है. जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला समेत तमाम कोर्ट में वोटिंग हो रही है. इसमें काफी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे है. इस चुनाव में जमशेदपुर से कई दावेदार है. जमशेदपुर में 2212 वोटर है, जो मतदान कर रहे है. इस चुनाव में जमशेदपुर से अधिवक्ता राजेश जायसवाल, प्रकाश झा, राजेश कुमार शुक्ल, अनिल तिवारी, जीतेंद्र कुमार सिंह, कुमार राजेश रंजन, आफताब आलम खान, राजेश दास, रंजना कुमारी, शिल्पी प्रसाद, विनिता सिंह चुनाव मैदान में है. .







