यशोदा नगर : स्थानीय श्री बैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. प्रातः 11 बजे से आयोजित बैठक में अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने शिरकत की. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 29 मार्च को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तय करना था. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 मार्च को श्री बैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर में सायं 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या भजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु भाग लेंगे. साथ ही, सम्मेलन में उपस्थित सभी हिंदू बंधुओं को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र प्रदान किया जाएगा एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की जाएगी. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया. आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.














