जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा की ओर से जुगसलाई सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में गणगौर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं के साथ ही समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से गोलगप्पे, चाट, आइसक्रीम एवं पानी के स्टॉल लगाये गए, जिससे पूजन हेतु आई सभी महिलाओं को सुविधा एवं आनंद प्राप्त हुआ. शाखा के अध्यक्ष दिलीप कांवटिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सचिव पीयूष गोयल एवं कोषाध्यक्ष संतोष छापोलिया ने भी सक्रिय भूमिका निभाई. इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश शर्मा (लिप्पू) के साथ ही मंटू अग्रवाल, अनिल रिंगसिया, दिनकृत मेंगोटिया, अश्विनी कुमार अग्रवाल, उमेश खिरवाल, दीपक बिदासरिया, मनोज गोयल, संजय गर्ग, हेमेंद्र जैन हनु सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. समारोह में महिला विंग से संगीता मित्तल, बिंदिया गढ़वाल, सुनीता अग्रवाल एवं अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष दिलीप कांवटिया ने गणगौर पूजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और समाज को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया. अंत में सचिव पीयूष गोयल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.















