जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर की ओर से आगामी 31 मार्च से 2 अप्रैल तक तीन दिवसीय धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों द्वारा किया जा रहा है. कथा का प्रवचन जया किशोरी जी दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करेंगी. कथा साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र विद्यालय के बगल में) आयोजित होगी. कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
तैयारियों के क्रम में रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सदस्यों के बीच विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी बांटी गई. महिलाओं को भी विशेष जिम्मेदारी दी गई है. नेहा सोंथालिया, मेघा चौधरी, कृतिका गुप्ता, रिंकी भालोटिया, विजयलक्ष्मी भालोटिया, स्नेहा अग्रवाल आदि को पंडाल में श्रद्धालुओं को बैठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. तीनों दिन पूजा और व्यवस्थाओं की देखरेख समीर दीवान, अजय खेमका, अजय अग्रवाल करेंगे. पंडाल निर्माण की पूरी देखरेख कैलाश सरायवाला, राम रतन कांवटिया, अनिल नरेडी करेंगे, जबकि पंडाल में विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी अनिल नरेडी, रोहित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी को सौंपी गई है. बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार चंदूका ने बताया कि कथा में प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन प्रवेश पास के माध्यम से ही होगा. उन्होंने सभी भक्तों से इस तीन दिवसीय धार्मिक कथा में उपस्थित होने का आग्रह किया. बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया आदि उपस्थित थे.














