बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बेंदा गांव में चल रहे तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन सोमवार को दधि महोत्सव के साथ समापन हो गया. वहीं दधि हांडी को लेकर पुजारी ने पूरे गांव का परिभ्रमण किया. साथ ही हरे कृष्ण के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. युवा मंडली ने गाजे-बाजे के साथ गांव का परिभ्रमण किया. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. दधि हांडी पुनः मंडप प्रांगण पहुंचकर दधि महोत्सव का समापन हुआ. दोपहर को हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.



