जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अपराध की एक और घटना सामने आई है, जहां एलबीएसएम कॉलेज रोड निवासी शुभम कुमार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना लाल बिल्डिंग मेन रोड पर उस समय हुई जब शुभम अपने चाचा अनुप सोनी के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था.पीड़ित शुभम कुमार के अनुसार, घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की है. इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने अचानक उस पर हमला कर दिया. हमलावरों ने शॉकर से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पिस्टल भी लहराया और जान से मारने की धमकी दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.(नीचे भी पढ़े)
हमले में शुभम के सिर, पीठ और गले पर गंभीर चोटें आई हैं. घटना के दौरान बदमाशों ने उसकी जेब से 300 से 400 रुपये भी निकाल लिए. घायल अवस्था में शुभम को स्थानीय लोगों की मदद से बागबेड़ा थाना पहुंचाया गया, जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.इलाज में देरी और चोटों की गंभीरता को देखते हुए शुभम ने 16 अप्रैल को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है.इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.














