• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur khalsa premier league : खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल का खिताब, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया, करण चुने गए सर्वश्रेष्ठ बैटर, परम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़, खालसा के रौनक रहे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : खालसा वॉरियर एकादश ने टूर्नामेंट की मजबूत टीम टिनप्लेट सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा कर खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का खिताब अपने नाम किया. रविवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेला गया फाइनल मुक़ाबला एकतरफा रहा. टिनप्लेट सुपर किंग के करण सर्वश्रेष्ठ बैटर और सिक्सर किंग चुने गए जबकि परम बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़, खालसा के रौनक को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का रोमांचक समापन आज को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के महासचिव सौरव तिवारी थे, जबकि साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. आज के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टिनप्लेट सुपर किंग्स की टीम 8 ओवर में 4 विकेट गंवाकर मात्र 72 रन बना सकी. गोल्डी ने 17 गेंदों पर 26 रन और राज ने 12 गेंदों पर 18 रन की उपयोगी पारी खेली. खालसा वॉरियर की ओर से रौनक और कैप्टन ने एक-एक विकेट लिया. (नीचे भी पढ़ें)

जवाबी पारी में में खालसा वॉरियर एकादश ने मात्र 6.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. रौनक ने मात्र 9 गेंदों पर ताबड़तोड़ 34 रन ठोककर मैच का रुख पलट दिया, जबकि अमन ने 12 गेंदों पर 19 रन बनाए. टिनप्लेट सुपर किंग्स की ओर से परम ने 2 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. प्लेयर ऑफ़ द फाइनल रौनक चुने गए, जिन्होंने 34 रन बनाने के अलावा 2 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट भी लिया. टूर्नामेंट के समापन पर टिनप्लेट सुपर किंग्स के करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सिक्सर किंग घोषित किया गया, जबकि परम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। खालसा वॉरियर के रौनक को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव सौरव तिवारी मौजूद रहे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खालसा प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देते हैं और क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जमशेदपुर के युवा सिख खिलाड़ियों का जोश देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के सरदार निशान सिंह ने कहा कि इस टूर्नामेंट ने सिख युवाओं में खेल भावना और एकता को बढ़ावा दिया है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करती रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र सिंह, युवा नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, सेंट्रल नौजवान सभा के अध्यक्ष अमरीक सिंह, ट्रस्टी रवीन्द्र सिंह, मनमोहन भामरा और जगतार सिंह नागी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर पुरस्कृत किया. सभी मैचों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सन्नी नामता उर्फ ताइबू और लालू प्रसाद यादव ने निभाई जबकि दीपक यादव स्कोरर रहे। वरुण कुमार और कुलजीत सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग संभाली. मंच का संचालन और कमेंट्री का भार टूर्नामेंट के तकनीकी निदेशक बलजीत संसोआ ने संभाला. अपनी गुदगुदाती कमेंट्री से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. बलजीत संसोआ ने कहा है कि वे गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही जमशेदपुर शहर में फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत फिर से की जाए. यह टूर्नामेंट सिख युवाओं की प्रतिभा निखारने और स्थानीय क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

टूर्नामेंट को सफल बनाने में नानक सिंह, मनोहर सिंह मिते, त्रिलोचन सिंह तोची, कुलजीत सिंह और गुरमीत सिंह का विशेष योगदान रहा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची की ओर से प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में महासचिव परमजीत सिंह काले समेत सतनाम सिंह घुम्मण, सुरजीत सिंह सीते, अजायब सिंह, बलबीर सिंह, हरविंदर सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, बरयाम सिंह, त्रिलोचन सिंह, नानक सिंह, मनोहर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
खबर

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

June 14, 2026
jamshedpur jugsalai teli sahu samaj-जुगसलाई तेली साहू समाज ने पंडवानी गायिका लोक कलाकार तरुणा साहू को किया सम्मानित, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए मिला सेवा सम्मान

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में 20 जून से बढेगा किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय
खबर

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में 20 जून से बढेगा किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय

June 14, 2026
Next Post

Jamshedpur red cross eye camp : रेड क्रॉस के शिविर में 25 मरीजों की आंखों का हुआ ऑपरेशन, सोमवार को मरीजों की विदाई के साथ संपन्न होगा शिविर

Jamshedpur people health workers union : बहरागोड़ा सीएचसी में चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हुई बैठक, संघ की नई प्रखंड कमेटी का हुआ गठन

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की दो छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, वॉयस कल्चर कोर्स ने आकाशवाणी तक दिलाई पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

jamshedpur jugsalai teli sahu samaj-जुगसलाई तेली साहू समाज ने पंडवानी गायिका लोक कलाकार तरुणा साहू को किया सम्मानित, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए मिला सेवा सम्मान

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में 20 जून से बढेगा किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय

jamshedpur rural blood donation-विश्व रक्तदान दिवस पर मौदाशोली में रक्तदान शिविर आयोजित, तीनों राज्यों में मनेगा रक्तदान शिविर पखवाड़ा: स्वपन महतो

jamshedpur rural- आम बागवानी से छोलागोड़ा के युवा किसान बना आत्मनिर्भर, बागवानी से आर्थिक स्थिति मजबूत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

jamshedpur jugsalai teli sahu samaj-जुगसलाई तेली साहू समाज ने पंडवानी गायिका लोक कलाकार तरुणा साहू को किया सम्मानित, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए मिला सेवा सम्मान

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में 20 जून से बढेगा किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय

jamshedpur rural blood donation-विश्व रक्तदान दिवस पर मौदाशोली में रक्तदान शिविर आयोजित, तीनों राज्यों में मनेगा रक्तदान शिविर पखवाड़ा: स्वपन महतो

jamshedpur rural- आम बागवानी से छोलागोड़ा के युवा किसान बना आत्मनिर्भर, बागवानी से आर्थिक स्थिति मजबूत

jamshedpur incident- मानगो बस स्टैंड में हादसा, बस के नीचे सो रहे युवक के सिर पर चढा चक्का, मौत, मृतक के पहचान में जुटी पुलिस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News