बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अन्नपूर्णा बाहूति की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संघ के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
नई कमेटी में सत्यवान प्रधान को संरक्षक, अनिता भेंगराज को सम्मानित अध्यक्ष और अन्नपूर्णा बाहूति को पुनः अध्यक्ष चुना गया. दिनेश घोष को वरीय उपाध्यक्ष, पंकज महतो एवं अमृत लाल दे को उपाध्यक्ष, कालीपद देहुरी को प्रखंड मंत्री और शुभेन्दु बोस को सहायक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके साथ ही संयुक्त मंत्री के रूप में सरिता कुमारी व देवाशीष साहू, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार घोष, संघर्ष मंत्री के रूप में कल्पना पलाई, महिला उपसमिति के लिए सुप्रिया भोल व महिला उप संयोजिका के लिए वेरनादत्त भेंगराज का चयन किया गया. वहीं कार्य समिति सदस्य के तौर पर उमा शंकर महतो, बंटेश सिंह, निशू कुमारी, रमेश हेम्ब्रम और सनत कुमार बेरा को चुना गया.



