जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आज राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 25 नेत्र रोगियो का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया. नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया. (नीचे भी पढ़ें)
ऑपरेशन सत्र के दौरान पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र, प्रकाश मिश्र, राजू बिन्द, राजेश मोहन प्रसाद, किशन अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात दवा, चश्मा व आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
आहरगुट्टू में लगेगा ग्रामीण स्वास्थिय शिविर
भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कम्पनी के कमांड एरिया स्थित आहरगुट्टू क्लब में आयोजित होगा. शिविर में आहरगुट्टू एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण शिविर का लाभ उठा सकेंगे.



