जादूगोड़ा: जादूगोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता पिटवास मंडल ने अपना जन्मदिन गरीबों के बीच अन्न दान कर मनाया. मौके पर जादूगोड़ा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरान व उनकी टीम की अगुवाई में पितवास मंडल राखामाइंस रेलवे स्टेशन स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे व आश्रम के लोगों को भोजन कराया. इधर भोजन पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे. इसके पूर्व जादूगोड़ा की सुप्रसिद्ध मंदिर में भिक्षाटन कर अपना गुजरा कर रहे गरीब परिवारों के बीच फल का वितरण किया. इस मौके पितवास मंडल ने कहा गरीबी के बीच खुशियां मनाने में ज्यादा प्रसन्नता होती है. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुई गरीबों के बीच खुशियां बांटी.














