जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विजय खां रांची स्थित झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू के आवास पर मिल कर बधाई दिए. पिछले कुछ दिनों पूर्व ज्योति सिंह मथारू को झारखंड सरकार द्वारा प्रथम सिख आंदोलनकारी झारखंड घोषित किया गया था. तत्पश्चात् विजय खां द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विजय खां ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग किए है कि झारखंड सरकार झारखंड के सिखो को ओबीसी का दर्जा दे. उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर, गोपाल उपाध्याय, गौतम उपाध्याय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



