रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग के एनएच 75 करंजो स्कूल के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर में तीन युवक का पैर टूट गया, जबकि एक युवक को सिर में गंभीर चोट आई हैं. घटना करीबन दोपहर एक बजे की हैं. वहीं घटना की सूचना मिलने पर कराईकेला पुलिस पहुंचकर एम्बुलेंस से दो युवक तथा टेम्पो में दो युवक को लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार नकटी पंचायत के पोंगड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय उमित नायक तथा सोनुवा कपिल गांव निवासी 20 वर्षीय मुकेश नायक इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए चक्रधरपुर आ रहे थे, जबकि चक्रधरपुर भलियाकुदर गांव निवासी अरुण गागराई तथा चंद्री गांव निवासी अरविंद बारला एक ही बाइक में सवार होकर नकटी जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान करंजो स्कूल के समीप तीखे मोड़ में दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे चारों युवक गिरकर गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गए. वहीं उमित नायक तथा मुकेश नायक का इंटरमीडिएट की परीक्षा भी छुट गयी. दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बाइक चलाना बताया जा रहा हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक बाइक का पहिया खुलकर रास्ता में गिर गया था. इधर घटना की सूचना कराईकेला पुलिस ने परिजनों को दिया, जिसके बाद सभी युवकों के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गए.



