
कदमा में देसी कट्टा व गोली के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजन्म नगर इथित छठ घाट के पास से दो युवकों को देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्त में आये आरोपियों में कदमा काली मन्दिर रोड का रहने वाला गणेश महतो (21) और कदमा राम जन्म नगर रोड नम्बर 01 का रहने वाला करण तंतु बाई उर्फ बिट्टू (21) शामिल हैं. मंगलवार को इसका खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने बताया कि दोनों अपराधीक घटना को कारित करने के लिए यहां एकत्रित हुए थे. गणेश महतो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. करीब डेढ़ महीना पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया हैं. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. (नीचे भी पढ़ें)

जुगसलाई में पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस को एक बार फिर कामयाबी हाथ लगी है, जहां पुलिस ने आर पी पटेल स्कूल के मैदान से एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए युवक का नाम पिटू सिंह (47), जुगसलाई के छपरहिया मोहल्ला का रहने वाला है. इस मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी पहले उन्हें दी गई. उनके निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें आरपी पटेल स्कूल के मैदान से संदिग्ध अवस्था में पिस्तौल के साथ लाल रंग की स्कूटी पर बैठा पुलिस को देखकर भागने लगा. छापामारी दल के सहयोग से संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ा गया. पकड़ाये व्यक्ति से पूछताछ करने के पश्चात विधिवत तलाशी लिया तो उसके पास से एक अवैध 7.65 mm का पिस्तौल बरामद हुआ, जो बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में बैठा था. फिलहाल उसे बुधवार को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया.



