चाकुलिया: महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को चाकुलिया प्रखंड के सहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. चाकुलिया के प्रसिद्ध नागाबाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही. पूजारी ने मंत्रोच्चार कर भक्तों की पूजा कराई. (नीचे भी पढ़ें)

मंदिर में महिला और पुरूष भक्त कतार में लगकर बारी बारी से श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा की. वहीं चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर में भी भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में भगवान शिव की जयकारा गूंजती रही जिससे क्षेत्र के लोग भगवान शिव की भक्ति में डूबे रहे.














