जमशेदपुर : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के शताब्दी जयंती समारोह के आलोक में आयोजित “अटल विरासत सम्मेलन ” में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने नगर पहुंचे. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय का स्वागत आदित्यपुर पुल के पास भाजपा के वरिष्ठ नेता डीडी त्रिपाठी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा के सदस्यों ने अध्यक्ष अरुण पांडेय के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि ये शहर मेरा दूसरा घर हैं. जहां एक एक कार्यकर्ता सीधे दिल से जुड़ा हैं. जमशेदपुर में आगमन परिवार के बीच हर्ष का अहसास कराता हैं और साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ नई ऊर्जा का अहसास करता हैं. उक्त अवसर पर कृष्ण मोहन दुबे, जनमेजय पांडेय, रविशंकर तिवारी, कन्हैया ओझा, मास्टर सार्थक, शशि तिवारी सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.













