• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 30, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand vidhansabha hungama regarding jamshedpur issue : जमशेदपुर को औद्योगिक नगर समिति घोषित करने का मामला विधानसभा में गरमाया, 18 मिनट तक हुई जोरदार बहस, सरयू ने सरकार को घेरा, दी चेतावनी – सरकार नहीं मानेगी तो सरयू जन-जागरण करेंगे, लोगों को इसके बारे में बताएंगे

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में सोमवार को जमशेदपुर को औद्योगिक नगर और नगर समिति को घोषित करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ. 18 मिनट तक मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और विधायक सरयू राय के बीच तीखी बहस हुई. औद्योगिक नगर घोषित करने को लेकर सरकार की ओर से मंत्री भी ठोस जवाब नहीं दे पाये जबकि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो भी मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमन दिया कि मंत्री इस मुद्दे पर विधायक सरयू राय से अलग से बात कर मसले का हल निकाले. इसके बाद मंत्री ने बातचीत तो की, लेकिन मसला हल नहीं हुआ. सरयू राय ने हेमंत सोरेन सरकार को दो टूक कह दिया है कि वे इस मुद्दे को लेकर जमशेदपुर में जनजागरण अभियान चलायेंगे और सरकार के खिलाफ आवाज उठायेंगे. बाद में मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री से बातचीत करने का आश्वासन दिया गया, तब जाकर मामला का हल निकल पाया. सोमवार को जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी घोषित करने के मामले में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव था. श्री राय ने स्पष्ट कहा कि सरकार ने जो इसके लिए अधिसूचना जारी की है, वह संविधान के प्रावधान के प्रतिकूल है. (नीचे भी पढ़े)

इतना ही नहीं, यह झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम के भी विरूद्ध है और टाटा लीज समझौता के भी विरूद्ध है. श्री राय के सवाल का जवाब देने सरकार की ओर से नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार उठे. वह श्री राय के सवालों का सही उत्तर नहीं दे सके. सदन में करीब 18 मिनट तक बहस हुई. श्री राय ने सभाध्यक्ष से स्पष्ट कहा कि जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति की घोषणा सरकार ने जमशेदपुर में निगम बनाने के बदले में किया है. यानी संविधान के 73वें संशोधन के माध्यम से स्थानीय स्वशासन स्थापित करने के लिए हुआ है, परन्तु सरकार ने इसके बदले में एक ऐसी समिति बना दी है, जिसमें टाटा स्टील के 14 पदाधिकारी हैं, सरकार के 6 पदाधिकारी हैं, विधायक और सांसद हैं तथा 5 सदस्य मनोनीत है. ऐसा करना संविधान और नियम के विरूद्ध है, क्योंकि संविधान के अनुसार इसमें जनता का प्रतिनिधि भी होना चाहिए. सरयू राय ने विधानसभा में कहा कि इसका अध्यक्ष, स्थानीय मंत्री अथवा प्रभारी मंत्री को बना दिया गया है, जो नगरपालिका अधिनियम के विरूद्ध है. नगरपालिका अधिनियम की धारा 481(3) के हिसाब से इसका अध्यक्ष उपायुक्त को होना है. साथ ही, जितनी नागरिक सुविधाएं इस समिति के अनुसार जनता को मिलेंगी, उससे कई गुणा अधिक सुविधाएं देने का प्रावधान टाटा स्टील औंर सरकार के बीच हुए टाटा लीज समझौता की अधिसूचना के द्वारा दिया गया है यानी सरकार द्वारा घोषित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति संविधान के अधिनियम एवं नियम के विरूद्ध है. जब श्री राय के सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और संविधान के प्रावधानों का उल्लेख किया तो श्री राय ने उन्हें अप्रासंगिक और भ्रामक बताया. (नीचे भी पढ़े)

फिर भी मंत्री विधानसभा में अपनी बात पर अड़े रहे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने नियमन दिया कि श्री राय नगर विकास विभाग के मंत्री से अलग से इस पर वार्ता करें. तदुपरांत श्री राय उनसे मिले और सारी बातों और तथ्यों को उनके समक्ष रखा. सरयू राय ने दावा किया कि उनके द्वारा ध्यानाकर्षण में उठाए गए तथ्यों का कोई जवाब सरकार के पास नहीं है. अलबत्ता मंत्री ने यह आश्वासन जरूर किया कि चूंकि अधिसूचना मंत्रिपरिषद से निर्गत हुई है, इसलिए इसको मंत्रिपरिषद में ले जाना पड़ेगा. श्री राय ने उनसे कहा कि आप इसके बारे में मुख्यमंत्री से बात करें और इसे मंत्रिपरिषद में ले जाकर संशोधित कराएं अन्यथा इस तरह की व्यवस्था जमशेदपुर की जनता के हितों के प्रतिकूल होगी. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि इसके लिए एक एसओपी बनेगी. इस पर श्री राय ने उनसे कहा कि एसओपी से काम थोड़े ही चलेगा. इस समिति के प्रावधान में आमूलचूल परिवर्तन होना चाहिए नहीं तो यह लगेगा कि झारखण्ड सरकार जनता के हितों के प्रति संवेदनशील नहीं है.(नीचे भी पढ़े)

सरयू राय ने औद्योगिक नगर समिति की वैधानिकता पर भी सवाल उठाया और कहा कि इसके क्रियान्वयन में बहुत सारी कठिनाईयां सामने आयेंगी. यदि सरकार उनके सुझावों को मानकर औद्योगिक नगर समिति की अधिसूचना में संशोधन नहीं करती है तो वह इसके लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे और लोगों को बताएंगे कि इससे कौन-कौन सी कठिनाईंयों सामने आने वाली हैं और आम जनता का हित किस प्रकार प्रभावित होने वाला है. सरयू राय ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में गलत उत्तर देकर सदन को गुमराह किया है. सर्वोच्च न्यायालय का कोई भी ऐसा आदेश नहीं है कि आप जमशेदपुर में औद्योगिक नगर समिति ही गठित कीजिए. यह सरकार और टाटा स्टील के बीच का समझौता है जिसकी सूचना इन्होंने सर्वोच्च न्यायालय को दी है. सरयू राय का कहना था कि झारखण्ड में कई ऐसे स्थान हैं, जहां औद्योगिक नगर समिति बनाई जा सकती है. जैसे सेल के अधीनस्थ बोकारो और सीसीएल-बीसीसीएल के कई इलाके हैं, जहां वे नागरिक सुविधायें मुहैया करा रहे हैं. फिर सरकार ने ऐसी समिति बनाने के लिए केवल जमशेदपुर को ही क्यों चुना है? जो भी समिति बनेगी उसमें जनता का सीधा प्रतिनिधित्व होना चाहिए.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur ED raid breaking : जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर इडी का छापा, कई सफेदपोशों में हड़कंप
खबर

Jamshedpur ED raid breaking : जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर इडी का छापा, कई सफेदपोशों में हड़कंप

September 30, 2026
Adityapur administration alert : आदित्यपुर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रमुख पंडालों व मार्गों का किया निरीक्षण
खबर

Adityapur administration alert : आदित्यपुर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रमुख पंडालों व मार्गों का किया निरीक्षण

September 30, 2026
Jamshedpur agrasen jayanti : जुगसलाई में अग्रसेन जयंती पर 7 व 8 अक्टूबर को होंगी विविध प्रतियोगिताएं, बनारस की तर्ज पर भव्य गौ आरती 11 को
खबर

Jamshedpur agrasen jayanti : जुगसलाई में अग्रसेन जयंती पर 7 व 8 अक्टूबर को होंगी विविध प्रतियोगिताएं, बनारस की तर्ज पर भव्य गौ आरती 11 को

September 30, 2026
Next Post

Jamshedpur rural atal virasat sammelan : अटल विरासत सम्मेलन में याद की गईं भारतवर्ष को अटल जी की देन, गालूडीह मारवाड़ी धर्मशाला में अटल विरासत सम्मेलन का हुआ आयोजन

jharkhand sahara case : सहारा समूह के करोड़ों रुपये डकारने के मामले में रांची कोर्ट ने स्थानीय अधिकारियों को जमानत देने से किया इनकार, पदाधिकारियों के खिलाफ हो सकती है पुलिसिया कार्रवाई

jamshedpur crime : सिदगोड़ा में बाइक सवार अपराधियों ने की लूटपाट, हवाई फायरिंग कर फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026

Jamshedpur police chase car : सीतारामडेरा में पुलिस चेकिंग को देखकर भाग रही कार का पुलिस ने किया पीछा, कई लोगों को किया घायल, फिर क्या हुआ, जाने

Jamshedpur police action – जमशेदपुर में तीन किलो गांजा के साथ दो पकड़ाए, 5.19 लाख नकद बरामद

Jharkhand yog teachers died in Vietnam : वियतनाम गये झारखंड के दो योग शिक्षकों की सड़क दुघर्टना में मौत, रांची व जमशेदपुर के रहने वाले थे दोनों

jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव को एमजीएम अस्पताल किया गया रेफर, सरायकेला सदर अस्पताल में था इलाजरत, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police chase car : सीतारामडेरा में पुलिस चेकिंग को देखकर भाग रही कार का पुलिस ने किया पीछा, कई लोगों को किया घायल, फिर क्या हुआ, जाने

Jamshedpur police action – जमशेदपुर में तीन किलो गांजा के साथ दो पकड़ाए, 5.19 लाख नकद बरामद

Jharkhand yog teachers died in Vietnam : वियतनाम गये झारखंड के दो योग शिक्षकों की सड़क दुघर्टना में मौत, रांची व जमशेदपुर के रहने वाले थे दोनों

jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव को एमजीएम अस्पताल किया गया रेफर, सरायकेला सदर अस्पताल में था इलाजरत, देखिये – video

jamshedpur potka crime : पोटका में सोनारी के रहने वाले दो रिकवरी एजेंटों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पिटाई

Jamshedpur sakchi peace committee meeting : साकची शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, सफाई, रोशनी और विसर्जन मार्ग को लेकर हुए कई अहम निर्णय, साकची के पूजा पंडालों में महिला-पुरुष पुलिसबल की होगी विशेष तैनाती

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News