आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अंडा होटल के समीप सोमवार देर शाम ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से गंगोत्री नर्सिंग होम ले जाया गया है. घायल बाइक चालक का नाम कृष्णा मंडल बताया जा रहा है जो दिन्दली बस्ती का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि घायल बाइक सवार किसी कंपनी में काम करता है. ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रेलर की चपेट में आ गया. उसके सर पर गंभीर चोट लगी है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. इधर ट्रेलर चालक ने बताया कि वह ट्रेलर लेकर कोलाबिरा जा रहा था. अचानक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया हालांकि तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जिससे उसकी जान बच गई.




