सरायकेला: टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर लगे ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. सोमवार को ट्रैफिक प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने गम्हरिया लाल बिल्डिंग के समीप लगे सिग्नल पर औचक जांच अभियान चलाया. इस क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों से 75 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया. ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि जांच के क्रम में 48 मोटरसाइकिल सवारों से बिना हेलमेट के, एक बिना लाइसेंस के और एक नाबालिक को कार चलाते पकड़ा गया जिससे जुर्माना वसूला गया. यह अभियान शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक चला. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की.




