जमशेदपुर : जमशेदपुर के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) के रीजनल ऑफिस के कमीश्नर शशिभूषण कुमार का तबादला कर दिया गया है. शशिभूषण कुमार को जमशेदपुर से हटाकर हेड ऑफिस में योगदान देने को कहा गया है. उनकी जगह उपेंद्र प्रताप सिंह को जमशेदपुर के इपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय का कमीश्नर नियुक्त किया गया है. 27 मार्च को इसके तबादले की सूची जारी की गयी, जिसके तहत कमीश्नर रैंक के 110 अफसरों का तबादला किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उपेंद्र प्रताप सिंह सीनियर अधिकारी है. इसी तरह प्रशांत कुमार भी जमशेदपुर भेजा गया है, जो पहले गिरीडीह में पदस्थापित थे. प्रशांत कुमार के अलावा संबलपुर के डिवीजनल ऑफिस में पदस्थापित अरबिंद प्रधान को जमशेदपुर का रीजनल ऑफिस में पदस्थापित किया गया है. प्रशांत कुमार को भी कमीश्नर 2 और अरबिंद प्रधान असिस्टेंट कमीश्रर के पद पर पदस्थापित किया गया है. असिस्टेंट कमीश्नर एरिक हरमन लकड़ा को रायपुर ट्रांस्फर कर दिया गया है. कमीश्नर 2 का पद पिछले कई दिनों से खाली था.














