जमशेदपुर : टाटानगर होकर जाने वाली दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर से पथराव किया गया है. बताया जाता है कि राउरकेला के बाद जब ट्रेन मनोहरपुर पहुंची, उस वक्त ही पथराव किया गया. बताया जाता है कि बोगी नंबर बी 4 के बर्थ 71 के पास यह पथराव किया गया है, जिससे उसका कांच फूट गया है. लेकिन किसी यात्री को नहीं लगी. इस घटना की जानकारी आरपीएफ को दी गयी है. आरपीएफ ने इस मामले में एक केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. यह ट्रेन राउरकेला से खुलने के बाद मनोहरपुर, गोइलकेरा, सोनुवा, चक्रधरपुर, राजखरसावां, सीनी के बाद टाटानगर पहुंचा. यहां भी तलाश ली गयी और यात्रियों से जानकारी ली गयी. पथराव की घटनाएं लगातार हो रही है. हालात यह है कि सिर्फ तीन माह में अब तक सात ट्रेनों पर पथराव हो चुका है. इसको रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है. वैसे 2024 से ही यह घटनाएं लगातार हो रही है. (नीचे भी पढे़ं)
ट्रेनों पर इस साल जनवरी से मार्च के बीच हुए पथराव की घटना एक नजर में : (नीचे भी पढे़ं)
- 20 जनवरी को स्टील एक्सप्रेस ट्रेन पर गालूडीह से राखामाइंस के बीच पथराव
- 24 जनवरी को उत्कल एक्सप्रेस पर चक्रधरपुर के पास पथराव
- 29 जनवरी को हुजूर साहिब नांदेड़ से संतरागाछी में पथराव
- 06 फरवरी को कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ
- 21 फरवरी को हावड़ा से रांची आ रही वंदेभारत ट्रेन पर सालगाझड़ी के पास पथराव किया गया
- 08 मार्च को टाटा बरहमपुर वंदेभारत ट्रेन के अप और डाउन रेल लाइन पर बांसपानी और जरूली के बीच पथराव किया गया














