जमशेदपुर : सोनारी निवासी छात्रा विजिता टोपनो का एआइबीइ 19 में उत्तीर्ण होने में सफल हुई है. विजिता टोपनो इसस पहले जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और एलएलबी की डिग्री हासिल की. गोद में 11 माह के बच्चे को लेकर विजिता टोपनो ने ऑल इंडिया बार एक्जामिनेशन (एआइबीइ) 19 की परीक्षा दी और यह सफलता हासिल की. इसका रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया. विजिता टोपनो क्रिमिनल लॉयर के तौर पर काम करना चाहती है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर के सोनारी निवासी ने अपनी उच्च शिक्षा तमिलनाडू के मदुरै यूनिवर्सिटी से 2017 में पूरी की. उनकी स्कूली पढ़ाई नयी दिल्ली में हुई. शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. इसके बाद उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी की. इसके बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की और अब ऑल इंडिया बार एक्जामिनेशन 19 की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली है.














