चाकुलिया: चाकुलिया के टाउन हॉल परिसर में झामुमो प्रखंड कमेटी सम्मेलन आयोजित हुआ. इस सम्मेलन में प्रखंड कमेटी का पुर्नगठन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुमन महतो, विधायक समीर मोहंती, पर्यवेक्षक के रूप में विद्यासागर दास,चन्द्रावती महतो,मोहन कर्मकार, सुनील महतो, बाघराय मांडी, घनश्याम महतो, अंकित सिंह समेत अन्य की देखरेख में कमेटी पदाधिकारी का चयन किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुमन महतो ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है. (नीचे भी पढ़े)
पार्टी के सदस्य बने किसी व्यक्ति का सदस्य ना बनें. कहा की बहरागोड़ा विस क्षेत्र में झामुमो का संगठन मजबूत है. संगठन की शक्ति के कारण ही विगत चार विस चुनाव में झामुमो ने विस क्षेत्र में जीत दर्ज की है. झारखंड में झामुमो का बड़ा संगठन है. झामुमो के नेता और कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित है और संगठन में सभी को समान रूप से हक और अधिकार मिलता है. उन्होंने कहा की हर कार्यकर्ता गलत का विरोध करें तभी क्षेत्र में सही कार्य होंगे और विकास कार्य को गति मिलेगी. सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष के रूप में शिवचरण हांसदा,सचिव बलराम महतो और कोषाध्यक्ष के रूप में राजा बारिक को चुना गया. अतिथियों ने चुने गए पदाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर सुभेन्दु महतो,मो गुलाब,भृति सुंदर महतो, श्याम मांडी,विजय गोस्वामी,बुबाई दास,जादुनाथ हेम्ब्रम,पवन गिरी, विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.














