सरायकेला: ईचागढ़ थाना पुलिस ने आरआईटी निवासी जमीन कारोबारी रघुनाथ राय हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मालूम हो कि बीते 6 अप्रैल को रघुनाथ राय का शव ईचागढ़ के नागासेरेंग गांव के समीप सड़क के किनारे से बरामद किया गया था. जिसके बाद एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मियों में आदित्यपुर- 2 के बंतानगर निवासी जिल्लर पाल, के अलावा चांडिल के छोटा लाखा निवासी राजीव कुम्हार, गणेश कुम्भकार और आशीष कुंभकार शामिल है. गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर कांड का उद्वेदन करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि जमीन खरीद- बिक्री में कमीशन के लेनदेन को लेकर रघुनाथ राय की हत्या की गई थी. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.



