जमशेदपुर: 13 अप्रैल को सोनारी तरुण संघ की ओर से एक रक्त दान शिविर का आयोजन, सोनारी वेस्ट लेआउट स्थित क्लब हाउस में किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक और प्रतीक फाउंडेशन के अरिजीत सरकार के सक्रिय सहयोग से शिविर में 50 यूनिट ब्लड संग्रह हुआ.(नीचे भी पढे)

सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र के अलावा एक छोटी सी उपहार और फूड पैकेट प्रदान किया गया था. इस अवसर पर मोहन कर्मकार, श्रीमती सबिता महतो, श्रीमती पूरबी घोष, पीएन ठाकुर ने सबका उत्साह बढ़ाया. उत्पल घोष के धन्यवाद ज्ञापन किया. सोनारी तरुण संघ के सभी सदस्यों ने शिविर को सफल बनानें में अपना पूरा सहयोग दिया.




