गालूडीह: गालूडीह के रंकणी शिशु विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मनायी गयी. प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी प्रिया सोरेन, प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष खुदीराम महतो, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बच्चों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर नमन किया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी प्रिया सोरेन ने रवींद्रनाथ टैगोर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर, कवि, लेखक, नाटककार, चित्रकार, संगीतकार के साथ प्रखर राष्ट्रभक्त एवं प्रकृति प्रेमी भी थे. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए भारत को शांति निकेतन जैसा संस्थान दिया. वहीं, कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने भाषण,रवींद्र संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी प्रिया सोरेन, पुष्पांजलि मिश्रा, अजय विश्वास, चंदन धवड़िया, प्रकाश गोप, गीतांजलि शर्मा, सुदीप्ता कर्मकार, प्रियंका चांद, दुर्गा गोराई, रामरंजन सिंह आदि उपस्थित थे.



