आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की एक खबर है. जहां सऊदी में काम कर रहा बीटेक इंजीनियर अचानक से गायब हो गया है. युवक के माता-पिता माझी टोला में रहते हैं. उनका आरोप है कि जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला जो दो बच्चों की मां है, उसने बेटे को हनीट्रैप में फंसाकर गायब कर दिया है. युवक के पिता समीर दास ने बताया कि उनके बेटे शुभम दास ने बीटेक की पढ़ाई करने के बाद सऊदी में कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी शुरू की थी. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान टेल्को की रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई. महिला ने उनके बेटे को अपने प्रेमजाल में फांसकर 2 लाख 30 हजार रुपए ऑनलाइन ठगी की, इसके अलावा करीब 58 हजार का ऑफलाइन शॉपिग किया. पिछली बार आदित्यपुर थाने में शिकायत करने के बाद महिला के पति को थाना बुलाकर बेटे से दूर रहने संबंधी बांड भरवा कर चेतावनी दी गई थी. मगर,महिला ने उसके बाद भी उनके बेटे के साथ संपर्क बनाए रखा. जिसके बाद उनका पुत्र डिप्रेशन में आ गया. 15 जून को उनका पुत्र अपने छोटे भाई के साथ शेरे पंजाब किसी काम को लेकर गया था. जहां अपने छोटे भाई को बोल कर निकला कि मुझे थोड़ा हवा खाने रोड साइड निकालना है उसके बाद से वह गायब है. (नीचे भी पढ़े)
इस बीच शुभम दास ने अपने फेसबुक पेज के जरिए एक वीडियो संदेश जारी कर खुद के सुरक्षित होने और अपने परिवार वालों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. युवक ने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है उसके परिवार वाले उसके दोस्तों को धमकी दे रहे हैं जो गलत है. इधर लड़के के माता-पिता ने इसके पीछे महिला और उसके परिवार वालों का हाथ बताते हुए अपने बेटे के सुरक्षित बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है.














