जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल रेंज के हेवेन गांव के सामने एक मादा हाथी की मौत हो गयी. बुधवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे. उसी वक्त उक्त हाथी मृत हालत में पाया गया. इस घटना के बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया गया, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया. इस घटना के बाद शव पर लोगों ने फूल बरसाये और पूजा अर्चना की. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद हाथी का अंतिम संस्कार किया गया. हाथी की मौत कैसे हुई है, वह जांच का विषय है. बताया जाता है कि तीन हाथियों का एक झुंड उस इलाके में काफी दिनों से भ्रमण कर रहा था. लेकिन अचानक एक हाथी को मृत पाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
दो हाथी अब भी उस इलाके में है, जिस पर नजर रखी जा रही है. 5 जून को जब पूरा देश पर्यावरण दिवस मना रहा था, तब भी हाथी की मौत हुई थी. अब एक ही माह में उसी इलाके में दो हाथियों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है. हाथियों की मौत से हर कोई सकते में है और वन विभाग पर सवाल उठने लगे है.



