जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर की स्थापना के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ इस वर्ष 20 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है. यह आयोजन राजस्थान शिव मंदिर के नवनिर्मित एसी हाल नारायणम में होगा. महापुराण कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे शुरू होगा. (नीचे भी पढ़े)
शिव पुराण कथा वृंदावन के निवासी विनय कांत त्रिपाठी श्रोताओं को अमृत रसपान करायेंगे. इस शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में मुख्य यजमान प्रसिद्ध उद्योगपति सह समाजसेवी रमेश अग्रवाल मंगोतिया होंगे. श्री राजस्थान शिवमंदिर कमेटी जुगसलाई आम लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है. विदित हो कि राजस्थान शिवमंदिर एमई स्कूल रोड जुगसलाई अपनी स्थापना के गौरवशाली एक सौ वर्षो का सफर वर्ष 2026 में पूरा हो रहा है. शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ इस वर्ष से ही किया जा रहा है.



