जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में शुक्रवार को वीमेंस यूनिवर्सिटी एवं मणिपाल एकेडमी हायर एजुकेशन (माहे) की घटक इकाई मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के बीच हुए समझौते का ज्ञापन एमओयू के दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता एवं टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के पूर्व ङीन एवं सलाहकार डॉ प्रदीप कुमार, वर्तमान ङीन प्रोफेसर ओबीजी, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, डॉ हरीश चंद्र बंधु, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के कुल सचिव डॉ राजेंद्र कुमार जायसवाल,परीक्षा नियंत्रक सह गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रमा सुब्रह्मण्यम, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो सैयद इरफान अली, विभाग की प्रो जरीना बेगम एवं विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ स्वाति शिखा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता ने दोनों संस्थाओं को इस समझौता ज्ञापन के लिए शुभकामनाएं देते हुए संस्थाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. डॉक्टर प्रदीप कुमार एवं डॉ हरिश्चंद्र बंधु ने भी इस समझौते के लिए दोनों संस्थाओं को बधाई दी. इस गतिशील समझौते से दोनों संस्थानों की सामुदायिक आउटरीच गतिविधियों, फैकल्टी आदान-प्रदान और शोध में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की आइक्यूएसी डायरेक्टर डॉ रत्ना मित्रा ने दिया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं शिक्षकों में ङॉ सलोनी कुजूर, डॉ अन्नपूर्णा झा, डॉ कामिनी, डॉ अमृता कुमारी, डॉ पुष्पा कुमारी, ङॉ सनातन दीप, डॉ पुष्पलता एवं संचिता गुहा आदि उपस्थित थे.



