जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीएम मदन स्कूल के सामने खाऊ गली के पास हुए गोलीकांड की जांच पुलिस कर रही है. आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. इस गोलीकांड में घायल पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू गंभीर रुप से घायल है. उनका इलाज चल रहा है. उनकी गर्दन में गोली लगी है और जबड़ा में फंस गयी है. घटना के बाद चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने बिष्टुपुर थाना में बैठकर डीएसपी से बातचीत की और इसको लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान यह बताया गया कि क्या क्या संभावनाएं हो सकती है. इसको लेकर चर्चा की गयी. चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के साथ पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी और झामुमो नेता पवन सिंह मौजूद थे. इन लोगों की बातचीत काफी देर तक हुई. घायल अपने प्रतिनिधि को देखने के लिए सुखराम उरांव पहुंचे. पूरी घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की. चक्रधरपुर के वार्ड नंबर 17 खन्ना ब्लॉक यूनियन बैंक के पास रहने वाले गुड्डू सिंह बिष्टुपुर स्थित खाऊ गली में खाने पीने पहुंचे थे. इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने विधायक को बताया है कि वे लोग सारे सुराग का पता लगा रहे है और जल्द ही एक्शन लिया जायेगा.



