गिरिडीह: गिरिडीह में एसीबी धनबाद की टीम ने गांवा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी आलोक रंजन को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, राजस्व कर्मचारी आलोक रंजन को एसीबी टीम को गावां बाजार स्थित बेलु राम के घर में बने उनके आवास से घूस लेते हुए पकड़ा. यह कार्रवाई पूर्व में दी गयी शिकायत के आधार पर की गयी. एसीबी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अफरा- तफरी मच गयी और हड़कंप का माहौल बन गया. सूत्रों को कहना है कि एसीबी टीम ने आलोक रंजन सं लंबी पूछताछ की है और आगे की कार्रवाई जारी है.



