जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में कक्षा ग्यारवीं के छात्रों का ओरिएंटेशन हुआ. इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित समारोह में कौन्सेलर विकास कुमार श्रीनाथ विश्वविद्यालय की लर्निंग एंड डेवलपमेंट इंचार्ज मोनिका झींगोन, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह अकादमिक निर्देशक दिलीप कुमार महतो, अभिभावक, शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. छात्रों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए विकास कुमार ने कहा कि अध्ययन के साथ ही अपने गोल को निश्चित करें, ताकि आपको उसे प्राप्त करने में सहूलियत होगी. उन्होंने करियर के लिए विभिन्न क्षेत्रों का विस्तार पूर्वक जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं मोनिका झींगोन ने अभिभावकों को अपने बच्चों से कैसा व्यवहार करना है उसके वर्ताव में सुधार कैसे लाना है उसे एक मित्र की भांति समझाना एवं उसके मन के शिकार को शांत करने की कोशिश करना साथ ही जिम्मेदारी का एहसास करवाना. मोबाइल से दूर कैसे करें इसका भी उपाय बताई. प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारा विद्यालय सभी आद्युनिक संसाधनों से परिपूर्ण है. साथ ही अनुभवी एवं कुशल अध्यापकों द्वारा पठन पाठन किया जाता है. विद्यालय प्रबंधन छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव मदद करने के लिए वचनबद्ध है. अंत में प्राचार्य ने आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया.



