जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय और अन्य अधिकारीयों के साथ जुगसलाई विधानसभा के विभिन्न पथों के विषयों पर बैठक की. इस दौरान विधायक ने खासमहल से गोविंदपुर तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में विलम्बता और निर्माण में आ रही अर्चन को दूर कर निर्माण कार्य तेजी से हो इसको लेकर के भी निर्देश दिये. साथ ही पटमदा से रघुनाथपुर मुख्य सड़क के बीच में विभिन्न बची हुई सड़कों का निर्माण और रिपेयरिंग कार्य जल्द करवाने और दूसरी और जमशेदपुर प्रखंड के दलदली पंचायत के नारगा एनएच-33 से कोड़िया – दलदली होते हुए नरसिंहपुर चौक तक 11 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य को ग्रामीण विकास विभाग की जगह पथ निर्माण विभाग से करवाने को लेकर चर्चा की. विधायक ने अधिकारियों को जल्द सभी बचे हुए विकास कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया ताकि आम जनों को परेशानी का सामना ना करना पड़े.



