बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के विद्यार्थी जो ओड़िशा के मयूरभंज जिले के सिमांत फार्मास्यूटिकल कॉलेज में अध्ययनरत है. शनिवार को बहरागोड़ा पहुंचकर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से उनके कार्यालय में जाकर मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया.(नीचे भी पढ़े)
विद्यार्थियों ने कहा कि तकनीकी कारणों के कारण राज्य सरकार के पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं,जिसके कारण उन्हें भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. पोर्टल पर वे लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. विद्यार्थियों के समस्या से अवगत होकर श्री षाडंगी ने विभागीय मंत्री चमरा लिंडा से दूरभाष पर संपर्क कर विद्यार्थियों के समस्या से अवगत कराया और जल्द समाधान करने की मांग की,जिसपर मंत्री ने आश्वस्त किया कि इस विषय पर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही है.



