जमशेदपुर : जमशेदपुर के सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी के तत्वावधान में शनिवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 61 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हुई. सुबह करीब 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्राेफेशनल और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के कई युवाओं ने शिविर में शामिल होकर रक्तदान किया. ग्रामीण क्षेत्र परसुडीह और सुंदरनगर से भी रक्तदाता शिविर में रक्तदान किये.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ पारितोष सिंह समेत कई लोगों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने वाले रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार, मित्र संस्था के देवेंद्र सिंह, सोनी पाठक, विकास श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव समेत कई लोगों का पूर्ण योगदान रहा.














