गालूडीह: पूर्वी सिंहभूम जिले के कृषि विज्ञान केंद्र दारिसाई में गुरुवार को वरीय वैज्ञानिक प्रभारी के पद पर डॉ जयंत कुमार लाल ने योगदान दिया. वे दुमका के कृषि विज्ञान केंद्र में वरीय वैज्ञानिक के रूप में पदस्थापित थे. इससे पहले उक्त पद पर डॉ अमरेश चंद्र पांडेय नवंबर 2024 से पदस्थापित थे.(नीचे भी पढ़े)
केंद्र में सरकारी राशि गबन के बाद डॉ आरती बीना एक्का को केंद्र से लातेहार स्थानांतरण कर डॉ. अमरेश चंद्र को पदभार सौंपा गया था. वहीं, डॉ जयंत कुमार लाल ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहेंगे. किसानों की विभिन्न समस्याओं का हल और उनकी सेवा प्राथमिकता होगी.



