जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो ओलीडीह थाना क्षेत्र के गरुड़बासा से विगत अप्रैल में चोरी गई स्कूटी को पुलिस ने रांची से बरामद करते हुए वहीं से चोरी में शामिल एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि ओलीडीह थाना क्षतेर के गुडरूबासा के रोड नंबर 5 विजय पथ एक घर से विगत 4 अप्रैल को डॉली सुंडी नामक महिला की स्कूटी की चोरी हो गई थी. इस संबंध में डॉली ने 5 अप्रैल को उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उलीडीह थाना पुलिस ने दर्ज मामले में अनुसंधान शुरू किया, जिसमें पाये गये पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर चोरी गई स्कूटी को रांची के कोकर क्षेत्र से बरामद कर लिया. पुलिस ने इस चोरी में संलिप्त आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया.पकड़ाये आरोपी का नाम हैप्पी निश्चय तिर्की है जो कोकर रिम्स रोड स्थित सरहुल नगर टुंकी टोली का निवासी है.



