जमशेदपुर: सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट, साकची द्वारा संचालित महालक्ष्मी, अंजनी माता, राणी सती दादी मंदिर में शनिवार को भादो अमावस्या के अवसर पर राणी सती दादी का महामंगलपाठ आयोजित किया गया. समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधान में हाथों में मेहंदी रचाये दादी के मंगलपाठ में हिस्सा लिया. मंगल पाठ वाचिका शिल्पी वर्मा (कोलकत्ता) ने संगीतमय मंगलपाठ कर महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. मंगल पाठ का शुभारंभ गणेश वंदना ‘म्हारा प्यारा गजानंद आइज्यो, रिद्ध सिद्ध न सागै लाइज्यो जी’ से किया गया. भजन गायक ने धोय धोये आंगना में आवो म्हारी दादी जी…. मोटी सेठानी म्हारो बेड़ों पार लगाणो पड़सी…,म्हारी तनधन से लौ लागी ये माय…, दूजो वर नहिं ब्याहूंगी…, तेरा किसने किया सिंगार मैया बड़ी प्यारी लागे…, मेहंदी रची थारा हाथा में, घूरे काजल आंख्या में … जैसे एक से बढ़ कर एक दादी भजनों की प्रस्तुति दी. (नीचे भी पढे)

इन गीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए दादीजी का जयकारा लगाते रहे. पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी. लौहनगरी के विद्वान पंडितों द्वारा राणीसती दादी का पूजन कार्य संपादित कराया गया.इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने मे अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव प्रमोद भालोटिया, मनोज अग्रवाल, राजकुमार चंदुका, सुरेश खेमका, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, नरेश संघी,अमित अग्रवाल, अंकित मोदी, गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, प्रमोद जालुका, शंभू चौधरी, सतीश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, राहुल चौधरी, राजकुमार मवंड़िया आदि का सहयोग रहा.



