
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित श्री श्री सार्वजनिक शिव दुर्गा हनुमान मंदिर समिति द्वारा नवनिर्मित मंदिर में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है. मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने की अपील की है. मंदिर परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक आयोजन संपन्न होंगे. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम की शुरुआत 11 मई, सोमवार को कलश यात्रा से होगी. इसके बाद 12 मई, मंगलवार को बेदी पूजा का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन शाम 6 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे. वहीं 13 मई, बुधवार को नगर भ्रमण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

यह आयोजन बिरसानगर के जोन नंबर 3 ई, प्रधान कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में होगा. आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं. समिति के संरक्षक ईसान प्रधान, अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह तथा मुख्य सलाहकार शैलेश कुमार शास्त्री, ददन सिंह और दिलीप प्रधान आयोजन की देखरेख कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

इसके अलावा उपाध्यक्ष लखन साहू एवं लायक बाबू, महामंत्री मुन्ना श्रीवास्तव, मंत्री रविन्द्र मिश्रा और सुरेन्द्र राय कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे हैं. कोषाध्यक्ष संतोष पाण्डेय एवं मुन्ना प्रसाद के साथ मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर तुरी और शीतल तुरी भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. धार्मिक अनुष्ठान प्रतिष्ठित पुजारी जितेन्द्र मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होंगे. मंदिर आयोजन समिति एवं प्रधान कॉलोनी के समस्त सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है.







