जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में आयोजित राम कथा के दूसरे दिन, सोमवार को देर रात भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इस मौके पर हरिद्वार से आए स्वामी हंसाराम गिरि ने भक्तों को राम कथा का अमृत पान कराया. ग्रामीण पूरी कथा के दौरान भक्ति के रस में सराबोर होते रहे. इस मौके पर स्वामी हंसाराम गिरि ने कहा कि श्रद्धा ही जीवन की सादगी है. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व उन्होंने भगवान श्री राम के चरित्र के साथ ही कथा सुनने के लाभ, शंकर-पार्वती विवाह के प्रसंगों पर व्याख्यान किया. उन्होंने कहा कि ईश्वर के प्रति भ्रांति फैलाने वाले लोगों का जीवन समाप्त हो जाता है. इस अवसर पर उन्होंने अपने भजनों से भी लोगों को खूब झुमाया. इस दौरान भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया.







