जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत उत्तरी करनडीह पंचायत अन्तर्गत करनडीह फाटक के समीप दुर्गा मंडप से मंडल चिकन दुकान तक कल्वर्ट सहित नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक एवं मुखिया सिनी सोरेन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.इस मौके पर समाजसेवी मानिक मलिक ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है. (नीचे भी पढ़े)

आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाएंगे.स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से नाली जाम एवं जलजमाव की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को नाली जाम एवं गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी. इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे.







