जमशेदपुर : स्वच्छता अभियान को लेकर जनसमस्याओं के समाधान हेतु परसुडीह हाट बाजार में भाजपा परसुडीह मंडल प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया. एक तरफ देश मे स्वच्छता अभियान के मिशन जोरो से चल रहा है. आम नागरिक सफाई पर हर परिस्थितियों में ध्यान देते रहते है. लेकिन परसुडीह हाट बाजार सम्पूर्ण विपरीत हालात में है. आठ से दस महीने के कचरें की अम्बार कई जगहों पर देखने को मिला. दुकानदार मुट्ठी भर ब्लिचिंग-फिनाइल छिड़खाव कर ग्राहकों के इंतजार करते रहते है. (नीचे भी पढ़ें)
मछली मार्किट में कीड़े रेंग रहे है. दुकानदार बाजार मास्टर को सफाई के आग्रह करने से वे अनसुनी होकर चले जाते. एकमात्र सुलभ शौचालय से पूरे बाजार क्षेत्र हमेशा दुर्गन्ध फैलते रहता है. सालाना 20 लाख की माशूल बिना रसीद के वसूली तो की जा रही है परंतु किसके जेब मे जा रहे है, जबाबदेही करने वाले कोई नही. यहां की नारकीय स्थिति है. बाजार मास्टर को मीडिया के माध्यम से चार से पांच दिन का समय सफाई करवाने का दिया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बाजार सचिव अन्यथा उच्च अधिकारियों अवगत कराया जायेगा. प्रतिनिधि मंडल में मुख्यरूप से मेघलाल टुडू, सुजीत अम्बष्ठ, त्रिदिब चट्टराज, सुजीत सिंह, अनिल यादव, अमित मिश्रा, नयन पोद्दार, सोनू श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, धीरज सिन्हा, चंद्र प्रसाद, पवन पात्र, लड़ाई मुंडिया, जयंत दास उपस्थित थे.







