चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित भगत सिंह चौक के पास बिजली के तार जल जाने से दोपहर तीन बजे से क्षेत्र में बिजली ठप है. गर्मी में बिजली नहीं होने से लोग परेशान है. लोगों द्वारा बिजली विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों को दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी देने का प्रयास किया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे लोगों में विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों के प्रति आक्रोश भड़क उठा. (नीचे भी पढ़े)
आक्रोशित लोग पावर ग्रिड पहुंचकर बवाल मचाया, तब जाकर विभाग के कर्मी तार लेकर स्थल पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया. समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग के कर्मी तार को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं और क्षेत्र के लोग भी स्थल पर डटे हुए हैं.


















