• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 17, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand rajyasabha election : झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो की एक सीट पर जीत का रास्ता साफ, दूसरी सीट पर कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर, झामुमो के दोनों सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने की चर्चा से सियासी माहौल गरम

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आगामी 18 जून को होने जा रहे मतदान के लिए पार्टियों ने अपने उम्मीदवार की जीत के लिए बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. राज्य की वर्तमान सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अपनी एक सीट पर जीत पक्की दिख रही है, जबकि दूसरी सीट पर फिलहाल तो कांग्रेस एवं भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना दिख रही है. हालांकि यह आकलन राज्य की वर्तमान राजनीतिकि परिस्थितियों को लेकर है, किन्तु राज्य के राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं से इस स्थिति में बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि राज्य में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं. ये दोनों सीटें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के निधन एवं भाजपा के दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हुई हैं. आगामी 18 जून को होने जा रहे इस चुनाव को लेकर प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है. वर्तमान झारखंड विधानसभा में झामुमो सरकार को कुल 56 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें से 34 विधायक झामुमो के हैं. इनके बल पर पार्टी के एक उम्मीदवार की जीत पक्की है, क्योंकि यह चुनाव जीतने के लिए किसी उम्मीदवार को कुल 28 विधायकों के मतों की आवश्यकता होगी. इस तरह पार्टी के पास जरूरत से छह अधिक विधायक हैं. इनके बल पर सरकार की सहयोगी कांग्रेस पार्टी दूसरी सीट के लिए बोकारो के प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. कांग्रेस पार्टी ने झामुमो के छह अतिरिक्त विधायकों के साथ ही सरकार में शामिल अन्य सहयोगी दलों के विधायकों के भरोसे अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है.(नीचे भी पढ़ें)

वहीं दूसरी ओर, विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के राज्य विधानसभा में कुल 24 विधायक हैं. इस प्रकार उसे अपने प्रत्याशी की जीत के लिए केवल 4 और विधायकों का समर्थन चाहिए. प्रदेश में पूर्व के राज्यसभा चुनावों को ध्यान में रखें, तो यहां अंतरात्मा की आवाज के नाम पर पहले से हॉर्स ट्रेडिंग और धन बल के बल पर क्रॉस वोटिंग होती आई है. एनडीए के इसी के भरोसे अपना प्रत्याशी खड़ा किये जाने की चर्चा हो रही है. फिलहाल दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायकों का प्रचंड बहुमत है, जिसके बल पर ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दावा किया है कि जब विधायकों की पर्याप्त संख्या हमारी सरकार के खेमे के पास मौजूद है, फिर चुनाव को लेकर चिंता या डर का कोई कारण नहीं है. वहीं दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने विधानसभा में पार्टी के 24 विधायकों की संख्या की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा यहां से एक स्थानीय प्रत्याशी को खड़ा करेगी, जिसे आसानी से जीत हासिल होगी, क्योंकि राज्य के विधायक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा झारखंड अलग राज्य के गठन और प्रधानमंत्री मोदी के विकास के विजन के नाम पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेंगे. कांग्रेस के दावों पर तंज करते हुए भाजपा ने सवाल किया कि कांग्रेस झामुमो से मदद की अपेक्षा तो रखती है, किन्तु बिहार, असम एवं बंगाल के विधानसभा चुनावों में उसने झामुमो का समर्थन किया. भाजपा नेता ने इस संदर्भ में वर्ष 2012 में हुए कैश कांड की भी याद दिलाई जिसमें विधायकों में बांटने के लिए लाये जा रहे 2 करोड़ से अधिक रुपये पकड़े गए थे और मतदान ही रद्द कर दिया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

वैसे राजनीतिक गलियारों में झामुमो द्वारा राज्य की दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये जाने की चर्चाएं भी तैर रही हैं. बिहार, बंगाल एवं असम में पार्टी को मिली कांग्रेस की बेरुखी तो मुद्दा है ही, बताया जा रहा है कि सत्तारूढ़ झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन राज्य की दोनों राज्यसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करना चाहते हैं. चर्चा है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सीट के लिए हेमंत सोरेन अपनी भतीजी जयश्री को उम्मीदवारी दे सकते हैं. हालांकि अपनी भाभी एवं जयश्री की मां सीता सोरेन के भाजपा नेता होने को लेकर इसमें संदेह भी जताया जा रहा है. हालांकि जयश्री ने दावा किया है कि अगर झामुमो उन पर भरोसा दिखाती है तो वे हमेशा पार्टी की वफादार बनी रहेंगी.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण
खबर

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण

June 17, 2026
jamshedpur ram mandir : आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन अनुष्ठान संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर
खबर

jamshedpur ram mandir : आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन अनुष्ठान संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

June 17, 2026
jharkhand proud- नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी ने विशिष्ट डिस्टिंक्शन ईपीएसए  सम्मान से नवाजा, झारखंड के पहले छायाकार है जिन्हें मिला यह सम्मान
खबर

jharkhand proud- नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी ने विशिष्ट डिस्टिंक्शन ईपीएसए सम्मान से नवाजा, झारखंड के पहले छायाकार है जिन्हें मिला यह सम्मान

June 17, 2026
Next Post
Jamshedpur world environment day – बागबेड़ा में पर्यावरण दिवस पर सीड बॉल कार्यशाला का आयोजन, सैकड़ों सीड बॉल बनाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Jamshedpur world environment day - बागबेड़ा में पर्यावरण दिवस पर सीड बॉल कार्यशाला का आयोजन, सैकड़ों सीड बॉल बनाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

jamshedpur voice of humanity- भीषण गर्मी में वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के 52 सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान,  सदस्यों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा

jamshedpur voice of humanity- भीषण गर्मी में वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के 52 सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, सदस्यों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा

Jharkhand deoghar world environment day – देवघर में विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली प्रभात फेरी, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Jharkhand deoghar world environment day - देवघर में विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली प्रभात फेरी, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण

jamshedpur ram mandir : आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन अनुष्ठान संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

jharkhand proud- नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी ने विशिष्ट डिस्टिंक्शन ईपीएसए सम्मान से नवाजा, झारखंड के पहले छायाकार है जिन्हें मिला यह सम्मान

tata steel town advisory committee meeting : टाटा स्टील के टाउन एडवाइजरी कमेटी की बैठक में अतिक्रमण का उठा मुद्दा, कंपनी क्षेत्र में चल रही कॉमर्शियल गतिविधियों पर लगेगी रोक, ये सारे मुद्दे पर बनी सहमति

south eastern railway zrucc meeting : दक्षिण पूर्व रेलवे की जेडआरयूसीसी की बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाये कई मुद्दे, कई लंबित मुद्दों का खुला रास्ता

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण

jamshedpur ram mandir : आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन अनुष्ठान संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

jharkhand proud- नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी ने विशिष्ट डिस्टिंक्शन ईपीएसए सम्मान से नवाजा, झारखंड के पहले छायाकार है जिन्हें मिला यह सम्मान

tata steel town advisory committee meeting : टाटा स्टील के टाउन एडवाइजरी कमेटी की बैठक में अतिक्रमण का उठा मुद्दा, कंपनी क्षेत्र में चल रही कॉमर्शियल गतिविधियों पर लगेगी रोक, ये सारे मुद्दे पर बनी सहमति

south eastern railway zrucc meeting : दक्षिण पूर्व रेलवे की जेडआरयूसीसी की बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाये कई मुद्दे, कई लंबित मुद्दों का खुला रास्ता

jamshedpur dc inspection of jail : जमशेदपुर के उपायुक्त ने केंद्रीय कारा घाघीडीह, साकची कारा एवं संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, बंदियों एवं किशोरों को उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की ली जानकारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News