• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई. कार्यालय और ओपीडी बंद रहने के बावजूद इमरजेंसी एवं वार्डों में नियमित चिकित्सा सेवा जारी रखने का प्रावधान है, लेकिन मेडिसिन वार्ड में कई घंटों तक डॉक्टर और नर्स के अनुपस्थित रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, मेडिसिन वार्ड के बेड संख्या 474 पर भर्ती जयदेव गोराई को रक्त चढ़ाया जाना था. इसके लिए रक्त का नमूना लिया जाना आवश्यक था और रक्तदाता भी अस्पताल पहुंच चुका था. परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक वार्ड में कोई नर्स मौजूद नहीं थी. वहीं डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण जरूरी चिकित्सीय प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकी. मरीज के परिजन कान्हाई गोराई ने बताया कि इस दौरान मरीज ने भोजन के बाद उल्टी भी की, लेकिन उसकी जानकारी देने और आवश्यक सहायता प्राप्त करने के लिए वार्ड में कोई स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध नहीं था. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT

मदद की तलाश में वे इमरजेंसी विभाग तक पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि वार्ड के डॉक्टर ऊपर आते हैं और इमरजेंसी में उपलब्ध नहीं रहते. स्थिति से नाराज मरीजों के परिजनों ने वार्ड में हंगामा किया और जिला प्रशासन से शिकायत करने की चेतावनी दी. सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. इसके बाद संबंधित चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से संपर्क किया गया. परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब 2:45 बजे एक नर्स वार्ड में पहुंची, जबकि शाम लगभग 5 बजे जूनियर डॉक्टर धीरज पहुंचे. डॉक्टर ने बताया कि वे इमरजेंसी में व्यस्त थे. हालांकि परिजनों का कहना है कि चार घंटे तक स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति किसी भी गंभीर मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी. वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों ने भी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना था कि मेडिसिन वार्ड अधीक्षक डॉ. बलराम झा का कार्यालय नजदीक होने के बावजूद ऐसी स्थिति बनी रही. इससे अस्पताल के अन्य वार्डों की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. मौके पर पहुंची नर्स ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया. उनके पास नेम प्लेट भी नहीं लगी थी. नर्स का कहना था कि रविवार को पूरे विभाग में केवल तीन नर्सों की ड्यूटी थी और वे एक मरीज को शिफ्ट करने के लिए इमरजेंसी गई हुई थीं. परिजनों का कहना है कि कारण चाहे जो भी हो, अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय पर इलाज और निगरानी उपलब्ध कराना अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी है. उनका आरोप है कि छुट्टी के दिनों में अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे चलती है और मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Sharp Bharat

Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur ranchi highway new project :  रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन
खबर

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

June 15, 2026
Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब
खबर

Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब

June 15, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में एसी व्यवस्था ठप, उमस और गर्मी से मरीज बेहाल
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में एसी व्यवस्था ठप, उमस और गर्मी से मरीज बेहाल

June 15, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में एसी व्यवस्था ठप, उमस और गर्मी से मरीज बेहाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में एसी व्यवस्था ठप, उमस और गर्मी से मरीज बेहाल

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम में पार्किंग व्यवस्था चौपट, होमगार्ड जवानों ने झाड़ा पल्ला

jamsheedpur pm awas issue- पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी,मंत्री सुदिव्य सोनू ने विधायक सरयू राय को फोन पर दी जानकारी,फ्लैट के टूट-फूट और मरम्मत के कार्य सरकारी खर्चे पर होंगे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News