रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हिस्सा लिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा, आदिवासी एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं. (नीचे भी पढ़ें)

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और जनधन योजना सहित केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति इनका लाभ प्राप्त कर सके. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार को साकार करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है. प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना तथा संगठन को और अधिक मजबूत करना है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती तथा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.







