चाकुलिया : मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को चाकुलिया मुस्लिम बस्ती स्थित इमामबाड़ा से गाजे-बाजे के साथ भव्य मुहर्रम जुलूस निकला. जुलूस इमामबाड़ा से निकल कर बस्ती का भ्रमण करते हुए मुख्य सड़क होते हुए पुराना बाजार स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंचा. जुलूस में शामिल युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. (नीचे भी पढ़ें)
मुहर्रम जुलूस चौक से मुख्य पथ होते हुए नया बाजार स्थित करबला पहुंचा, जहां देर शाम जुलूस का विसर्जन हुआ. जुलूस के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह जगह पर पुलिस बल तैनात थे. थाना प्रभारी राजेश कुमार दल-बल के साथ जुलूस के साथ चल रहे थे. जुलूस में मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मो सोनू, सचिव रेहान खान, शेख फरीद, मो महफूज, मो सोहेल, हैदर खान, मो साजिद, सलीम खान, मो गुलाब, असगर खान, रसीद खान, मो अनवर, मो छोटे, मो डब्लू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.







