गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में जमीन विवाद को लेकर तलवार से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दो हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में गालूडीह थाना पुलिस ने कांड के नामजद अभियुक्त बड़बिल गांव निवासी प्रभाकर भकत एवं सुभाष भकत दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि गुरुवार को बड़बिल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद के दौरान तलवार से किये गए हमले में विकास भकत गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना का ग्रामीणों ने काफी विरोध किया था और मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था. अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.







