जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टीएसडीपीएल कंपनी में वेज रिवीजन का मामला गर्माता जा रहा है. इस मामले को लेकर शनिवार को एक बार फिर से माहौल तब गर्मा गया, जब एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने वेज रिवीजन की वार्ता के लिए अधीकृत कमेटी के लोगों ने एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को बेहतर लाभ देने से इनकार कर दिया. टीएसडीपीएल का ग्रेड रिवीजन समझौता में यह बातें अभी सामने आ रही थी कि उसमें एनएस ग्रेड को ग्रेड रिवीजन में शामिल नहीं किया जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर सभी एनएस ग्रेड के कर्मचारियों में तीनों प्लांट में नाराजगी है. इसके तहत बारा प्लांट में न्यू सीरीज के कर्मचारियों ने महामंत्री और ग्रेड कमेटी के सामने अपनी बातों को रखा. इसके बाद शनिवार को डिमैग प्लांट के एनएस ग्रेड के कर्मचारी के अनुरोध पर ग्रेड कमिटी के चारों सदस्य महामंत्री त्रिदेव सिंह, अमन सिंह, उपेंद्र राय और सचिदानंद को डिमैग प्लांट कर्मचारियों ने बुलाया. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें शुरुआत में तीनों ग्रेड कमिटी के सदस्य और डिमैग प्लांट के कमिटी मेंबर राजेश के सामने बातचीत बहुत शालीनता से हो रही थी, पर इसके आधे घंटे बाद ग्रेड कमिटी के चौथे सदस्य डिप्टी प्रेसिडेंट सचिदानंद प्लांट परिसर में आए और एनएस सीरीज को धमकी दिया और कहा कि तुम लोग प्लांट के बाहर मिलो और तुम लोग कोई ग्रेड में शामिल नहीं है और यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय तुम लोग को ग्रेड में शामिल नहीं किए हैं, जब इस बार एनएस सीरीज के कर्मियों ने आपत्ति जताई, तो सचिदानंद ने कहा तो तुम लोग कोर्ट में केस कर लो और कहा जो करना है कर लो, तुम लोग का कुछ नहीं होगा और इसके बाद मामला और गर्म हो गया. महामंत्री त्रिदेव सिंह, अमन सिंह एवं उपेंद्र राय ने बीच बचाव करके बाहर निकाला और कॉन्फ्रेंस रूम में लेकर गए. इस मामले को लेकर कर्मचारियों में भारी नाराजगी है. गौरतरलब है कि टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में अक्टूबर 2023 से वेज रिवीजन समझौता लंबित है. इसको लेकर जिच बरकरार है.







